Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी
19-Oct-2025 04:26 PM
By First Bihar
PATNA: रामकृष्णानगर थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस ने संदिग्ध रूप से गुजर रही एक स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन संख्या BR 19 K 0890) को रोका। पुलिस ने जब तलाशी ली तब बोनट और गेट के अंदर छिपाकर रखी गई कुल 23,178 बोतल (2317.8 लीटर) प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। कफ सिरफ की बड़ी खेप को देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी।
स्कॉर्पियों में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और जब पूछताछ की गयी तब इन्होंने स्वीकार किया कि वो कफ सिरप जकरियापुर स्थित गोदाम से खरीदकर सहरसा में सप्लाई करने जा रहे थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने जकरियापुर में दो अलग-अलग गोदामों में छापेमारी कर भारी मात्रा में कफ सिरप की अतिरिक्त खेप को बरामद किया है। नशा के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान:
विकास कुमार, पिता विनोद कुमार, निवासी पटुआ
डब्लू कुमार, पिता जयराम यादव, निवासी पटुआ
कुंदन कुमार, पिता छोटन शर्मा, निवासी काश टोला
रामकुमार, पिता रामप्रसाद, निवासी पटुआ
शिवम रंजन, पिता संजय श्रीवास्तव, निवासी पूर्व बाजार, थाना सहरसा, जिला सहरसा
जब्त सामान:
23,178 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप
स्कॉर्पियो वाहन (BR 19 K 0890)
05 मोबाइल फोन
रामकृष्णानगर थाने में NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस सिंडिकेट के अन्य सदस्यों और आपूर्ति नेटवर्क की भी जांच में जुटी है।
पटना से सूरज की रिपोर्ट