बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
22-Jun-2025 08:03 AM
By First Bihar
Patna News: बिहार की राजधानी के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में से एक बोरिंग रोड में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शहर की सबसे बड़ी और मशहूर मिठाई दुकान की बहुमंजिला बिल्डिंग में दरारें आ गईं। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है जब स्थानीय लोगों ने देखा कि मिठाई दुकान की बिल्डिंग अचानक एक ओर झुकने लगी है और उसकी दीवारों में गहरी दरारें पड़ चुकी हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते भारी संख्या में लोग बोरिंग रोड पर जमा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और जिला प्रशासन ने तुरंत अगल-बगल की दुकानों और रिहायशी भवनों को खाली कराना शुरू किया। राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) और एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की टीमें बुला ली गईं। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग की टीमें भी मौके पर जुट गई हैं और पूरी मुस्तैदी से राहत कार्य में लगी हैं।
प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मिठाई दुकान के ठीक बगल में एक खाली पड़ी जमीन पर अवैध निर्माण कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि वहां पर गहरी खुदाई की गई थी, जिससे आसपास की जमीन की मजबूती कमजोर हो गई। इसी वजह से आसपास की कई इमारतों में दरारें आ गईं और मिठाई दुकान की बिल्डिंग भी प्रभावित हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह जैसे ही लोगों ने बिल्डिंग को झुकी हुई हालत में देखा, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और मौके पर एसडीओ, अंचल अधिकारी और नगर निगम की टीमें पहुंच गईं। बिल्डिंग के आसपास पूरे क्षेत्र को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया है ताकि आम लोगों को कोई खतरा न हो।
फिलहाल मिठाई दुकान और उससे सटी अन्य दुकानों को खाली करा दिया गया है। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। प्रशासन ने बताया कि तकनीकी जांच के बाद ही तय किया जाएगा कि बिल्डिंग को सुरक्षित किया जा सकता है या उसे गिराना पड़ेगा।
इस घटना ने एक बार फिर शहर में हो रहे अनियंत्रित और बिना मानकों के निर्माण कार्यों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग भी की है।
इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन बिल्डिंग की हालत को देखते हुए खतरा अभी भी बरकरार है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षा के लिए प्रशासन का सहयोग करें।