बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
25-Mar-2026 08:41 PM
By First Bihar
PATNA: पटना में हुए 20 लाख रुपये के लूट कांड का पुलिस ने आंशिक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि, इस वारदात में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश अभी जारी है।
यह घटना 23 मार्च को पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के एएन पथ स्थित पंकज अपार्टमेंट के पास हुई थी, जहां स्कूटी सवार एक व्यक्ति से तीन अज्ञात बदमाशों ने हथियार के बल पर करीब 20 लाख रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया।
जांच के दौरान DIU पटना की मदद से तकनीकी विश्लेषण और मानव सूचना तंत्र का सहारा लिया गया। इसके आधार पर पुलिस ने बेगूसराय में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 2.12 लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी गंभीर मामलों में शामिल रह चुका है। फिलहाल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) सुश्री दीक्षा ने प्रेस वार्ता में बताया कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा कर लिया जाएगा और लूट की शेष राशि भी बरामद कर ली जाएगी।