LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
23-Jan-2026 02:32 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के जुनून में दो युवकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। जानकारी के अनुसार, अमृत भारत एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान गुलाब नगर रेलवे ढाला और साठी स्टेशन के बीच, पिलर नंबर 234/31 के पास दो युवक रेलवे ट्रैक के बेहद करीब खड़े होकर वीडियो शूट कर रहे थे।
इसी बीच दूसरे ट्रैक पर उल्टी दिशा से एक ट्रेन नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर की ओर आती दिखाई दी। दो ट्रेनों को आमने-सामने आते देख दोनों युवक घबरा गए और संभलने का मौका नहीं मिला। अफरा-तफरी में वे अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि भीड़ का फायदा उठाकर परिजन शवों को अपने साथ लेकर वहां से चले गए। इस संबंध में साठी थाना स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी जीआरपी बेतिया को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
बता दें कि इससे पहले भी पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले जीजा-साले की हरियाणा के झज्जर में रील बनाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। दोनों सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेन ने उन्हें कुचल दिया था।