सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
30-Apr-2025 01:48 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मोतिहारी से एक हैरतंगेज मामला सामने आ रहा है. जहाँ सुबह-सुबह स्कूल के हेड मास्टर साहब शराब पीकर स्कूल पहुंच गए. बिहार में शराबबंदी की पोल अब खुद स्कूल के हेड मास्टर खोल रहे हैं. इसके खूब हंगामा मचा और फिर पुलिस नशे के हालत में एचएम को गिरफ्तार करके ले गई. शराबबंदी वाले बिहार में शिक्षा की अलख जगाने नशे में पहुंचे इस हेडमास्टर की चर्चा चारो तरफ हो रही.
एचएम को नशे की हालत में देख शिक्षक से लेकर छात्र-छात्राएं तक दंग रह गए. इस बात की सूचना बच्चों ने अपने अभिभावकों को दी और फिर अभिभावकों ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी. यह पूरा मामला कुड़वाचैनपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरुही का बताया जा रहा है. मोतीहारी जिले के कुड़वाचैनपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरुही के एचएम रामस्वार्थ प्रसाद के इस कारनामें की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही.
स्कूल में एचएम के डगमगाते पाव व झूमते एचएम की करतूत देख बच्चो से लेकर शिक्षक तक हतप्रभ रह गए. पुलिस की गिरफ्तारी के बाद एचएम का मेडिकल जांच करवाया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हो चुकी है और अब उनके ऊपर आगे के कार्रवाई की जा रही है. बताते चलें कि बिहार में ये इस तरह का पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी ऐसे कई उदाहरण देखने को मिल चुके हैं.
बिहार की सरकार या फिर पुलिस शराबबंदी का कितना ही दावा कर ले मगर सच तो यही है कि शराबबंदी के सारे दावे झूठे हैं. चाहे शिक्षक हों या आम आदमी, अपराधी हों या फिर नौजवान, शराब हर किसी को आसानी से उपलब्ध है फिर चाहे जिला कोई भी है. कई मामले तो ऐसे भी देखने को मिले हैं, जहाँ खुद पुलिसकर्मी शराब के नशे में नजर आया हो. ऐसे में इस राज्य के सरकार का यह दावा करना कि बिहार में शराबबंदी है, सरासर गलत है.
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट