Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
13-Apr-2020 07:43 PM
PATNA : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव सह पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा हड़ताली शिक्षकों के लिए जारी अपील पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि करीब 45 हड़ताली शिक्षकों की जिन्दगी लील लेने वाली सरकार के शिक्षा मंत्री जी कोरोना संकट मे मानवता की दुहाई दे रहे हैं।
शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि हम चाणक्य के वंशज है, मानवता की परिभाषा न सिखाएं । हम तो हड़ताल मे रहकर आपके द्वारा किए गए गैर कानूनी दमनात्मक कारवाइयों को झेलते हुए भी स्वेच्छा से इस कोरोना वैश्विक महामारी मे जन जागरूकता से लेकर कोरेनटाईन सेंटर पर पीड़ित मानवता की सेवा करते हुए अपनी सामाजिक दायित्वों का भलीभांति निर्वहन कर रहे हैं ।
उन्होनें कहा कि इतने शिक्षकों की मृत्यु के बाबजूद भी किसी तरह से संवेदनशील नहीं होना संवेदना के सभी सूत्रों को तो आपने खंडित करने का दुहसाहस किया है । शिक्षक की औचित्यपूर्ण मांगों को हमारी विवशता समझने का भूल नहीं करें । मुझे भी अपने वाजिब अधिकारों के लिए ससमय फैसला लेने आता है । हम एक हैं,अडिग हैं ,अखंडित हैं और सांगठनिक रूप से अनुशासित एवं एकताबद्ध हैं ।और सरकार के ऐसे सभी कुचक्रों का मुहतोड़ जबाब देने के लिए हमारे सभी जाबांज साथी दृढसंकल्पित हैं