हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
23-Mar-2021 12:54 PM
BHAGALPUR: मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भीमकित्ता गांव में आज अहले सुबह से ही एक पागल बंदर ने जमकर उत्पात मचाया। घरों में घुसकर बंदर ने अबतक 30 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों में ज्यादात्तर बुजुर्ग, लड़कियां और बच्चे शामिल है। बंदर के आतंक को देखते हुए ग्रामीण बंदर को भगाने में जुटे हैं। लाठी डंडे और भाला लेकर गांव वालों ने बाइपास किशनपुर गांव के बाहर बंदर को खदेड़कर भगाया। लेकिन जैसे ही बंदर को भगाकर ग्रामीण अपने घर पहुंचे बंदर फिर से वापस आ गया और इस दौरान फिर से उसने कई लोगों को दांत से काटकर घायल कर दिया। बंदर के उत्पात को देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग, सीओ और स्थानीय थाने को इस घटना की जानकारी दी। बंदर के आतंक से गांव के लोग काफी दहशत में हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं।