ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / bihar / ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने काट डाला नवजात का सिर, मां-बच्चे दोनों की...

ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने काट डाला नवजात का सिर, मां-बच्चे दोनों की मौत

13-Jan-2021 11:17 AM

KHAGARIYA : खगड़िया के महेशखुंट थाना इलाके के एक प्राइवेट क्लिनिक में डॉक्टर की लापरवाही से जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई. जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने जमकर बवाल काटा और अस्पताल पर कार्रवाई करने की मांग  करते हुए एनएच 107 को जाम कर दिया.  

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि परबत्ता प्रखंड के महद्दीपुर गांव के रहने वाले अमित कुमार ने अपनी पत्नी संजू देवी को डिलिवरी कराने के लिए टाटा इमरजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी पत्नी का ऑपरेशन करना पड़ेगा. परिवार से इजाजत के बाद ऑपरेशन तो किया गया, लेकिन इस दौरान डॉक्टर ने बच्चे का सिर ही काट दिया, जिससे मौके पर ही नवजात की मौत हो गई, वहीं कुछ देर बाद प्रसूता महिला संजू देवी की भी मौत हो गई. 

जच्चा-बच्चा की मौत की खबर जैसे ही परिवारवालों को मिली सभी लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. परिजनों को आक्रोशित देख अस्पताल के संचालक और कर्मचारी अस्पताल छोड़कर भाग गए. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा कर प्रदर्शन समाप्त कराया. वहीं पीड़ित के आवेदन के बाद क्लिनिक को सील करने के बाद संचालक समेत आधा  दर्जन स्टाफ पर मामला दर्ज कराया गया है.