बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया 7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिल ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, इनके कारनामे सुनकर हर कोई हैरान पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत
07-Apr-2020 06:37 PM
PATNA : कोरोना वायरस से निपटने के लिए नीतीश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने बिहार में आयुष डॉक्टरों के मानदेय में वृद्धि की है । स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने सरकार के इस फैसले के बारे में खुद जानकारी दी है।
माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि सभी आयुष चिकित्सकों को अब 44 हजार प्रति माह की राशि दी जाएगी। सभी आयुष चिकित्सकों को इसका लाभ 7 दिसंबर 2018 की तिथि से मान्य होगा।
— Mangal Pandey (@mangalpandeybjp) April 7, 2020
मंगल पाण्डेय ने ट्वीट कर बताया है कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि सभी आयुष चिकित्सकों को अब 44 हजार प्रति माह की राशि दी जाएगी। सभी आयुष चिकित्सकों को इसका लाभ 7 दिसंबर 2018 की तिथि से मान्य होगा। उन्होनें कहा कि शीघ्र ही इस राशि का भुगतान सभी संबंधित आयुष चिकित्सकों के खाते में चली जाएगी। इससे आयुष चिकित्सकों की चीरपरीक्षित मांग पूरी हो गई है। साथ ही सभी आयुष चिकित्सकों को अप्रैल माह से 44 हजार रूपये नियमित मानदेय मिला करेगा। राज्य के 3021 आयुष चिकित्सकों को इसका लाभ मिलेगा।
मंगल पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के निर्देश पर राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार राज्य के सभी आयुष चिकित्सकों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री ने राज्य के आयुष चिकित्सकों को यह विश्वास दिलाया था कि उनका मानदेय बढ़ाया जाएगा।