BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
24-Mar-2026 05:24 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपनी समृद्धि यात्रा के तहत रोहतास जिले के डेहरी पहुंचे, जहां उन्होंने जिले को बड़ी विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 480 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 308 योजनाओं का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री सुनील कुमार, मंत्री दीपक प्रकाश सहित कई जनप्रतिनिधि, विधायक और विधान पार्षद मौजूद रहे।
डेहरी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया और अधिकारियों से उसकी कार्यप्रणाली और व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद वे डेहरी ऑन सोन स्थित BMP मैदान पहुंचे, जहां एक जनसभा का आयोजन किया गया था। बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में हुए विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार में विकास की रफ्तार काफी धीमी थी, लेकिन उनकी सरकार बनने के बाद लगातार हर क्षेत्र में काम हुआ है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसे बुनियादी क्षेत्रों में हुए सुधार को प्रमुख उपलब्धि बताया।
मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को लेकर भी बात की और कहा कि पहले लोग शाम के बाद घर से निकलने में डरते थे, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं भी सुरक्षित माहौल में अपने काम कर रही हैं। बिहार पुलिस में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी इसका उदाहरण है। इसके साथ ही सरकारी नौकरियों में भी महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
उन्होंने सामाजिक समरसता का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में सभी समुदायों के लिए समान रूप से काम किया गया है और अब आपसी सौहार्द बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास रहा है कि सभी वर्गों तक विकास का लाभ पहुंचे।
कृषि क्षेत्र की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2008 के बाद कृषि रोड मैप बनाकर किसानों के लिए कई योजनाएं लागू की गईं, जिससे उत्पादन और आमदनी दोनों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि बिहार अब मछली उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।
बिजली व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 के बाद राज्य में तेजी से काम हुआ और लगभग हर घर तक बिजली पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि आम लोगों को राहत देने के लिए कई स्तर पर पहल की गई है, जिससे बिजली की उपलब्धता और स्थिति में सुधार हुआ है।
स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं और पटना के पीएमसीएच को विश्वस्तरीय अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा रोहतास जिले में भी सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का काम किया गया है।
इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी सभा को संबोधित किया और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।