ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Home / bihar / Bihar Political News: 'बिहार छोड़कर कहीं नहीं जा रहे नीतीश कुमार...', बोले सम्राट...

Bihar Political News: 'बिहार छोड़कर कहीं नहीं जा रहे नीतीश कुमार...', बोले सम्राट चौधरी – चुन-चुनकर देंगे रोजगार

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में रहकर विकास कार्यों का मार्गदर्शन करते रहेंगे और युवाओं को राज्य में ही रोजगार देने की दिशा में काम होगा।

10-Mar-2026 12:06 PM

By First Bihar

बिहार की राजनीति में यह साफ़ हो गया है कि मुख्यमंत्री Nitish Kumar को राज्यसभा जा रहे है। ऐसे में चर्चा है कि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति से दूर हो जाएंगे तो इस बीच बिहार के डिप्टी सीएम Samrat Choudhary ने साफ शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री कहीं नहीं जा रहे हैं और वे बिहार में रहकर ही राज्य के विकास का नेतृत्व करेंगे।


दरअसल, सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए की ओर से यह पूरी तरह स्पष्ट है कि नीतीश कुमार भले ही राज्यसभा जाएंगे लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में ही रहेंगे और प्रदेश के विकास के लिए मार्गदर्शन देते रहेंगे। सम्राट चौधरी ने कहा कि “मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि नीतीश कुमार भले ही राज्यसभा जा रहे हैं लेकिन वह बिहार की राजनीति से कहीं नहीं जा रहे हैं। वे हमारे बीच में रहेंगे और हम सबको मार्गदर्शन देते रहेंगे। उनके नेतृत्व में बिहार फिर से श्रेष्ठ बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।”


डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि बिहार सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य राज्य के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जो लोग रोजगार की तलाश में बिहार से बाहर पलायन करते हैं, उन्हें अब बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार की कोशिश है कि राज्य के अंदर ही बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा किए जाएं।


उन्होंने कहा, “जो लोग पलायन करते हैं, उन्हें पलायन नहीं करने देना है। इसी बिहार में चुन-चुनकर रोजगार देना है। सरकार की योजनाएं इसी दिशा में काम कर रही हैं ताकि बिहार के युवाओं को अपने ही राज्य में सम्मानजनक रोजगार मिल सके।”


सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में सरकार विकास की योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि शिक्षा, रोजगार, उद्योग और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम किया जाए, ताकि बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।


उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की सोच हमेशा से बिहार के समग्र विकास की रही है और उसी दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। डिप्टी सीएम ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में बिहार विकास के कई नए आयाम स्थापित करेगा।


सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा का भी जिक्र किया और कहा कि यह यात्रा राज्य के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री खुद जिलों में जाकर योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं और लोगों से सीधे संवाद भी कर रहे हैं।


उन्होंने कहा, “मैं समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन करता हूं। यह यात्रा बिहार के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दिखाती है। इससे प्रशासनिक व्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आ रही है।”


डिप्टी सीएम ने कहा कि एनडीए सरकार का लक्ष्य है कि बिहार को एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुभव और मार्गदर्शन में सरकार राज्य को नई दिशा देने के लिए लगातार काम कर रही है।