ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम

Home / bihar / Patna News: CM नीतीश ने किया गंगा पर 6 लेन पुल का...

Patna News: CM नीतीश ने किया गंगा पर 6 लेन पुल का उद्घाटन, राघोपुर के लोगों को मिली बड़ी सौगात

राघोपुर वासियों के वर्षों पुराने इंतजार का अंत हो गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कच्ची दरगाह से बिदुपुर के बीच गंगा नदी पर बने 6 लेन पुल का उद्घाटन कर दिया है.

23-Jun-2025 10:46 AM

By First Bihar

Patna News: राघोपुर वासियों के वर्षों पुराने इंतजार का अंत हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कच्ची दरगाह से बिदुपुर के बीच गंगा नदी पर बने 6 लेन पुल का उद्घाटन कर दिया है। करीब 5000 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भव्य पुल ने उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच संपर्क को आसान और सुगम बना दिया है।


इस पुल के शुरू होते ही पटना से राघोपुर का रास्ता बेहद सरल हो गया है, जो पहले नावों पर निर्भर था। अब लोगों को जान जोखिम में डालकर गंगा पार करने की आवश्यकता नहीं होगी। यह पुल ना सिर्फ राघोपुर के लोगों के लिए, बल्कि पूरे दियारा क्षेत्र के विकास के लिए एक ऐतिहासिक सौगात साबित होगा।


यह पुल कच्ची दरगाह-बिदुपुर एलिवेटेड रोड का अहम हिस्सा है और यह एनएच-322 के साथ भी जुड़ता है, जिससे आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में जबरदस्त सुधार हुआ है। इसके माध्यम से अब पटना से हाजीपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जैसे प्रमुख शहरों तक तेजी से और सुगम यात्रा संभव होगी।


पुल के बन जाने से दियारा क्षेत्र में कृषि, लघु उद्योग और व्यापार को नई रफ्तार मिलेगी। अब किसान अपने उत्पादों को बाजार तक तेजी से पहुंचा पाएंगे। वहीं, स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से भी यह पुल वरदान साबित होगा। राघोपुर और आसपास के गांवों के मरीज अब राजधानी पटना के बड़े अस्पतालों तक जल्द पहुंच सकेंगे।


शिक्षा के क्षेत्र में भी इस पुल का महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा। अब ग्रामीण छात्र पटना के कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों तक आसानी से आ-जा सकेंगे। साथ ही, बेहतर संपर्क के कारण रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और शहरी सुविधाएं गांव तक पहुंच सकेंगी। पुल के उद्घाटन के मौके पर स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल देखा गया। वर्षों से नाव पर निर्भर रहने वाले राघोपुर वासी अब खुद को मुख्यधारा से जुड़ा महसूस कर रहे हैं। उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, "यह पुल सिर्फ एक संरचना नहीं, बल्कि विकास की नई राह है, जो भविष्य की संभावनाओं को साकार करेगी।"