BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
06-May-2022 01:18 PM
PATNA : नीतीश कुमार पिछले 16 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं लेकिन आपको यह जानकर हैरत होगा कि अपनी ही सरकार की योजनाओं की जमीनी स्थिति क्या है? यह मुख्यमंत्री को नहीं मालूम। मुख्यमंत्री के सामने आज इसकी पोल बिहार के छात्रों ने ही खोल दी। सीएम नीतीश एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे और उन्होंने छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति राशि को लेकर चर्चा की, जिसपर छात्रों ने नीतीश के सामने ही बता दिया कि इस योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। इसके बाद नीतीश कुमार भी अचरज में पड़ गए आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या हुआ। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के भवनों का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में अब कई शिक्षण संस्थान खोले जा चुके हैं। हमने कृषि और पशु की पढ़ाई के लिए कई कॉलेज बनवाये। लोगों को पढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। इसके बाद नीतीश कुमार ने कहा कि हमनें छात्रों को किताब लेने के लिए हर साल 6 हज़ार रूपये दिए। मुख्यमंत्री की यह बात सुनते ही समाने मौजूद छात्र भड़क गए।
सीएम नीतीश के सामने ही छात्रों ने कहा कि हमें किताब लेने के लिए 6 हज़ार रूपये नहीं मिले हैं। यह सुनकर नीतीश कुमार भी चौंक गए। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि छात्रों को ये राशि क्यों दी नहीं गई है। इस पर जवाब आया कि कोरोना के कारण छात्रों को ये लाभ नहीं मिल पाया है। सीएम नीतीश ने कहा कि ऐसा थोड़े होता है.. कोरोना है तो क्या?छात्रों को ये राशि दे देनी चाहिए थी। कोरोना के दौर में भी हमनें सबकी मदद की थी।
कोरोनाकाल में जो लोग बिहार के बाहर फंसे हुए थे, उनकी भी घाउ लौटने में हमनें मदद की। फिर स्टूडेंट्स को मिलने वाली ये राशि क्यों रोक दी गई। राज्य सरकार की ओर से ये राशि दे दिए गए हैं। इसे जल्द ही छात्रों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी ही नहीं कि स्टूडेंटन्स को पैसे नहीं दिए गए हैं। सबको जल्द ही मिल जाएगा।