ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
09-May-2022 12:17 PM
PATNA : मुख्यमंत्री जनता दरबार कार्यक्रम में आज एक बार फिर फरियादियों से मुलाकात कर रहे हैं, लेकिन सीएम के जनता दरबार में शामिल होने के लिए अब लंबी ऑनलाइन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। ऐसे में फरियादी जो उम्मीद लेकर जनता दरबार पहुंचते हैं, उसमें कई लोगों को निराशा झेलनी पड़ती है। बिहटा के रहने वाले एक शख्स ने अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए जनता दरबार का रुख किया, लेकिन आज उन्हें मुलाकात के लिए वक्त नहीं मिल पाया। लिहाजा नीतीश कुमार के सामने फरियाद नहीं लगा पाए तो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास का रुख कर लिया। जनता दरबार में एंट्री नहीं मिलने के बाद यह पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए तेजस्वी की चौखट पर पहुंच गया है।
मिथिलेश सिंह ने कहा कि उनकी बेटी का अपहरण 2 फरवरी को हो गया था। लेकिन अब उसका मर्डर कर दिया गया है। उनका आरोप अपने दामाद धीरज कुमार पर है। उन्होंने कहा कि घटना की अब तक कोई जांच नहीं की गई है। इसको लेकर वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें अपनी फ़रियाद सुनाना चाहते थे। वह जनता दरबार पहुंच तो गए, लेकिन उनकी मुलाकात सीएम नीतीश से नहीं हो पाई। अब उन्होंने तेजस्वी यादव को अपना सहारा समझा है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पहुंचे मिथिलेश सिंह हाथ में बैनर लिए कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री का जनता दरबार फेल है। मिथिलेश सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री से उन्हें मदद नहीं मिलेगी लेकिन उन्हें आज तेजस्वी यादव से उम्मीद है।