BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
09-Mar-2026 08:40 PM
By First Bihar
PATNA: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। कहा कि भाजपा पहले दोस्त बनाती है फिर छुरा भोंकती है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को डिजिटल अरेस्ट किया गया अब अगला नंबर चंद्रबाबू नायडू का है।
नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाने के फैसले पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि होली की अंगड़ाई टूटने से पहले ही बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी। नीतीश के अचानक राज्यसभा जाने का फैसला कांग्रेस के लिए कोई हैरानी की बात नहीं है।
राजेश राम ने कहा कि हमें यह पहले से मालूम था कि ऐसा होगा। हमने जो भविष्यवाणी की थी उस पर आखिरकार मुहर लग ही गयी। राजेश राम ने कहा कि नीतीश कुमार को डिजिटल अरेस्ट किया गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने आज एक और भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने कहा कि अब अगला नंबर चंद्रबाबू नायडू का है। उनकों भी बीजेपी डिजिटल अरेस्ट करेगी।
राजेश राम ने आगे कहा कि कांग्रेस सामने से लड़ाई लड़ती है जबकि भाजपा पहले दोस्ती करती है फिर हराती है और पीछे से छुड़ा भोंकती है। भाजपा और जेडीयू का गठबंधन अननेचुरल है। उन्होंने कहा कि पता नहीं आखिर ऐसी कौन सी परिस्थिति आ गई कि नीतीश जैसे नेता अपने विधायकों की भी बातें नहीं सुन रहे हैं। राजेश राम ने यह भी कहा कि चुनाव के बाद से विधायकों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने तक नहीं दिया जा रहा है।
आखिर ऐसी कौन सी बात है कि नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का फैसला ले लिया। उनके कार्यकर्ता उन्हें बिहार छोड़कर दिल्ली जाने नहीं देना चाहते। कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया और हंगामा भी मचाया यहां तक की फूट-फूट कर रोये लेकिन नीतीश कुमार ने ना तो राज्यसभा जाने का फैसला वापस लिया और ना ही कार्यकर्ताओं के आंसू ही पोछ पाए। नीतीश कुमार के बारे में कहा जाता है कि वे अपने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बातें सुनते हैं, लेकिन इस मामले में वो किसी की नहीं सुन रहे हैं। आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी हो गयी कि वो किसी की बात मानने को तैयार नहीं हैं।