LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
21-Mar-2026 10:34 PM
By First Bihar
PATNA: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रवक्ताओं के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने बैठक की। जिसमें पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार सहित कई प्रवक्ता शामिल हुए। राष्ट्रीय और प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्टों के साथ निशांत कुमार ने संवाद किया।
नीरज कुमार ने बताया कि आज की बैठक काफी महत्वपूर्ण थी। निशांत ने सभी लोगों की बातों को सुना और कहा कि पिताजी ने जो काम किया है उन कामों को आगे भी जनता के बीच ले जाना है और जनता के बीच जाकर उन कामों को बताना है कि किस तरीके से उन्होंने बिहार की तरक्की के लिए काम किया है। उन्होंने कैसे बिहार को विकास के रास्ते पर लाया यह भी लोगों को बताने की जरूरत है।
नीरज कुमार ने आगे कहा कि आज की बैठक के बाद यह पता चल गया कि नीतीश कुमार ने जो विरासत बनाया है उस विरासत को जानदार शानदार तरीके से निशांत ही चलाएंगे। हालांकि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही वहां पहुंच गए थे और उन्होंने भी पार्टी के प्रवक्ताओं से बातचीत की।
वही निशांत कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस बैठक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि आज पटना में जद(यू) के राष्ट्रीय और प्रदेश प्रवक्ताओं तथा मीडिया पैनलिस्टों के साथ संवाद किया। इस संवाद में जद(यू)आईटी के मुख्यालय प्रभारी भाई मनीष भी शामिल हुए। ये लोग ही पार्टी के विचारों के ध्वजवाहक हैं। इनके विचारों को सुनना पिताजी के राजनीतिक दर्शन की यात्रा को समझने की तरह था।
मैंने पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह कई वरिष्ठ लोगों की बातों को सुना। समझा। सभी लोगों के अदम्य,अद्भुत उत्साह ने मेरी विचार यात्रा को शक्ति दी है। मुझे पूरी उम्मीद है कि जद(यू) के विशाल परिवार को हमलोग साथ मिलकर और सशक्त बना पायेंगे। मिलकर नई ऊंचाई पायेंगे।












