आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल
10-Sep-2025 01:47 PM
By First Bihar
Nepal political crisis: नेपाल में जारी राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा को देखते हुए बिहार के किशनगंज जिले से सटे भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में बुधवार को भी लगातार दूसरे दिन सुरक्षा कड़ी रही। प्रशासन ने एहतियातन सीमाई क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी है। एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के साथ समन्वय बनाकर पैदल व मोबाइल गश्ती को तेज किया गया है, ताकि किसी भी अवांछित गतिविधि को रोका जा सके।
किशनगंज पुलिस द्वारा विशेष रूप से नेपाल सीमा, पश्चिम बंगाल सीमा और अन्य संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एसपी सागर कुमार ने स्वयं हालात की कमान संभालते हुए सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्षों से लगातार स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी हालत में सीमा पार से अवैध घुसपैठ या असामाजिक तत्वों की आवाजाही नहीं होने दी जाएगी।
सीमावर्ती इलाकों में जांच और तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। इंडो-नेपाल बॉर्डर के साथ-साथ भारत-बांग्लादेश सीमा पर भी सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। एसपी सागर कुमार ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्रों में दिन-रात गश्त और निगरानी बनाए रखें और हर संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें।
नेपाल में जारी विरोध प्रदर्शनों, हिंसा, और जेलब्रेक की घटनाओं के बाद भारत के सीमावर्ती इलाकों में खतरे की आशंका बनी हुई है। खासकर नेपाल की सीमा से लगे जिलों में आतंकवाद, तस्करी, घुसपैठ, और अपराधी गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। किशनगंज जिला प्रशासन ने हालात को देखते हुए सीमा सुरक्षा के सभी मानकों को लागू कर दिया है।