वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी? अब इन लोगों को इलाज के लिए नहीं जाना होगा रांची! हर जिले में जल्द शुरू होगा इस बीमारी का इलाज; सरकार ने लिया फैसला Bihar mutation scam : सरकारी जमीन गायब करने का खेल? सुपौल के CO पर FIR, जांच में चौंकाने वाले खुलासे Nitish Kumar : JDU अध्यक्ष रहेंगे CM नीतीश, आज होगी औपचारिक घोषणा; पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह Bihar crime news ; मुजफ्फरपुर में बवाल का VIDEO वायरल! पथराव के बाद 11 पर केस; घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप BIHAR NEWS : शिवहर डीडीसी ब्रजेश कुमार के ठिकानों पर SVU की बड़ी रेड, मोतिहारी-पटना में एक साथ कार्रवाई; आय से अधिक संपत्ति का आरोप Bihar News : “18 लाख महिलाओं के 10-10 हजार अटके! ‘महिला रोजगार योजना’ में फंसा पेच; जानिए क्या है वजह Bihar News : मोकामा विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, 15 दिन बाद जाएंगे जनता के बीच; गांव-गांव जाकर सुनेंगे समस्याएं Bihar News : गैस सिलेंडर का खेल! एक घर से 17 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी का बड़ा खुलासा?
31-Mar-2025 02:34 PM
By First Bihar
Bihar News: सोमवार की सुबह नवादा नगर थाना क्षेत्र के मेन रोड पर स्थित नारद संग्रहालय के पास एक बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक सवार धनंजय सिंह ईंट भट्टा जाने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वे घर से तीन-चार सौ मीटर दूर गए, उनकी बाइक में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही क्षणों में बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
धनंजय ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि घटना सुबह के समय हुई, जब सड़क पर ज्यादा भीड़ नहीं थी, जिससे किसी को नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, आग लगने के कारण के बारे में अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन लोग शॉर्ट सर्किट की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धनंजय ने एक महीने पहले ही नई अपाचे बाइक ली थी, जो अब आग लगने के कारण पूरी तरह से जल गई। इस घटना ने बाइक सवार के लिए बड़ा हादसा बन सकता था, लेकिन उसकी तत्परता और बहादुरी ने उसकी जान बचा ली। वह मलिकपुर का निवासी है और प्रतिदिन बाइक से भट्टा पर काम करने जाता था।