LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
09-Apr-2021 11:06 AM
By SONU KUMAR
NAWADA :इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी आए दिन पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी-बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं.
ताजा मामला नवादा के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर की है, जहां बेखौफ अपराधियों ने ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक ठेकेदार की पहचान 53 साल के मानाराम के रुप में की गई है. जिसके बाद से घर में कोहराम मच गया है.
ठेकेदार की हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों ने माधोपुर - फतेहपुर सड़क को जाम कर दिया है और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने का भी प्रयास कर रही है, पर गुस्साए लोग मानने को तैयार नहीं है. वहीं ठेकेदार की हत्या के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.