ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / bihar / नालंदा में युवक के तीन रिश्तेदार निकले कोरोना पॉजिटिव, मोहल्ले को किया गया...

नालंदा में युवक के तीन रिश्तेदार निकले कोरोना पॉजिटिव, मोहल्ले को किया गया सील

15-Apr-2020 03:14 PM

By Pranay Raj

NALANDA : बिहार में कोरोना के 4 नए मरीज मिले हैं। सूबे में आंकड़ा अब 70 हो गया है। इन चार नये मामलों में तीन मामले बिहारशऱीफ के हैं जहां दुबई से लौटे कोरोना पॉजिटिव युवक के परिवार के तीन सदस्यों का रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाया गया है। एक साथ तीन-तीन नये मामले सामने आने के बाद  स्थानीय लोगों में जहां बीमारी को लेकर दहशत फैल गयी है वहीं स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। वहीं प्रशासन के प्रभावित इलाके को सील कर वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी है।


दुबई से बिहारशरीफ लौटे युवक में पोजेटिव पाए जाने के बाद आज उसके तीन अन्य रिशेतदारों का भी रिपोर्ट पॉजिटिव आया है । पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हलचल मच गया है।नालंदा के सिविल सर्जन डॉ राम सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि युवक के पिता , मां और उसके भाई की पत्नी में  कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है।उन्होंने बताया कि एक साथ परिवार के चार सदस्यों में कोरोना पॉजिटिव पाया जाना चिंता का विषय है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है।


इधर प्रशासन ने  मोहल्ले को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। पुलिसबलों की तैनाती की गई है । ताकि लोग अपने अपने घरों में ही रहे । इसके पूर्व कल देर शाम युवक के परिवार ,रिश्तेदार और आस पास के 49 लोगों को क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती कर सभी का सैम्पल जांच में भेजा गया था । उसमें से आज युवक के  परिवार के तीन सदस्यों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है ।