ब्रेकिंग न्यूज़

LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Home / bihar / नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा, पिता की स्पॉट डेथ, बेटे की हालत नाजुक

नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा, पिता की स्पॉट डेथ, बेटे की हालत नाजुक

05-Apr-2021 02:01 PM

By Pranay Raj

NALANDA : नालंदा में तेज रफ्तार का कहर जारी है, आए दिन तेज रफ्तार के कारण असमय कई लोगों की जान जा रही है. ताजा मामला दीपनगर थाना इलाके के डुमरावां मोड़ के पास की है, जहां अनियंत्रित बाइक ने पिता- पुत्र को टक्कर मार दी.

इस हादसे में पिता की स्पॉट डेथ हो गई और बेटा गंभीर रुप से घायल है. घायल बेटे को इलाजे के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. 

मृतक की पहचान 50 साल के शैलेन्द्र यादव के रुप में की गई है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर बिहारशरीफ एकंगरसराय मार्ग पर डुमरावां मोड़ के समीप जाम कर दिया.

सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया. हादसे के बाद बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया.  पुलिस ने मौके से बाइक को जप्त कर लिया गया है और उसके चालक की पहचान की जा रही है.