ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
16-Apr-2020 03:23 PM
By Pranay Raj
NALANDA: नालंदा में बाजार समिति के थोक आलू-प्याज व्यवसायी की सड़क पर हुई पुलिस पिटाई के विरोध में दुकानदारों ने मोर्चा खोल दिया। सभी थोक व्यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी है।
फल सब्जी आढ़तदार संघ के तत्वाधान में व्यवसायियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया गया। संघ ने एसडीओ को आवेदन देकर अपने निर्णय और घटना की जानकारी से अवगत करा दिया है।
संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता और सचिव अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को व्यवसायी भोला प्रसाद शाम में बाइक से अपने घर कल्याणपुर जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में पुलिस कर्मियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिसिया कार्रवाई से दुकानदारों में भय व्याप्त है। लहेरी थानाध्यक्ष बिरेंद्र यादव ने बताया कि व्यवसाइयों का अनुमति पत्र बनाया जा रहा है। जिसके बाद वे लोग दुकान खोल सकेंगे।