LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
07-Apr-2021 12:05 PM
NALANDA : कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के पुनः प्रसार के बाद केंद्र सरकार द्वारा गाइडलाइन जारी कर 11 अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है.
लेकिन सरकार के निर्देश के बावजूद शहर के धनेश्वरघाट , देकुलीघाट,भैसासुर, प्रोफेसर कॉलोनी समेत अन्य जगहों पर कोचिंग संस्थान खुली हुई थी. इस बात की खबर जब जिले के वरीय पदाधिकारी को लगा तो उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
इसके बाद आज जिलाशिक्षा पदाधिकारी नगर थाना पुलिस की मदद से इन जगहों पर पहुंचकर कोचिंग को 11 अप्रैल तक बंद रखने का निर्देश दिया . इस मौके पर कई कोचिंग संचालक बंद करने को नहीं राजी हुए. जिसके बाद उन्हें पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गई. जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंन को शत-प्रतिशत पूरा करना है.
सरकार के गाइडलाइन फॉलो नहीं करने वाले शिक्षण संस्थान के संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. गिरफ्तार किए गए कैरियर कोचिंग सेंटर के संचालक समेत दो अन्य संस्थान के सफाई कर्मी है. वहीं छात्रों का कहना है कि हर वर्ष इसी माह में शिक्षण संस्थान को जबरन बंद करा दिया जाता है, जिस कारण हमलोगों की पढ़ाई पूरी नहीं हो पाती है. जबकि कोचिंग संचालकों द्वारा शुल्क ले लिया गया है. ऐसे में अगर समय पर कोर्स पूरा नहीं होगा तो हमलोगों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा.