ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Home / bihar / पियर फराक वाली: बिहार में पवन सिंह के भोजपुरी गाने के बीच हुई...

पियर फराक वाली: बिहार में पवन सिंह के भोजपुरी गाने के बीच हुई 11वीं की परीक्षा, मोबाइल से जमकर हुई चीटिंग

10-May-2023 12:43 PM

By First Bihar

NALANDA: पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित ग्रेजुएशन के एग्जाम में बिहार शरीफ के एक कॉलेज में बरामदे में खड़े होकर परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि नालंदा में फिर से एक बार 11वीं की परीक्षा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें खुलेआम परीक्षार्थी मोबाइल लेकर चोरी करते हुए दिख रहे हैं। इतना ही नहीं स्मार्ट क्लास के तहत क्लासरूम में लगाया गए टीवी पर भोजपुरी गाने सुने जा रहे हैं। 


मामला इस्लामपुर प्रखंड अंतर्गत बौरीसराय गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बौरीसराय का है। जहां 11वीं की परीक्षा ली जा रही थी।  वायरल हो रहा है वीडियो सोमवार का है और इस दिन बायोलॉजी की परीक्षा ली जा रही थी। वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि किस प्रकार बच्चे एक दूसरे के पास- पास बैठकर परीक्षा दे रहें हैं। सभी के हाथों में मोबाइल फोन है तो उन्हीं में से कुछ बच्चें स्मार्ट क्लास के तहत लगाए गए टीवी पर भोजपुरी गाने सुन रहे हैं। इसी बीच इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया गया। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान कोई भी शिक्षक है क्लास रूम में मौजूद नहीं हैं। बच्चों का भोजपुरी गानों के बीच परीक्षा देनें का यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।


जब स्कूल के प्रिंसिपल से मोबाइल के माध्यम से संपर्क साधा गया तो उन्होंने फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा। जिला शिक्षा पदाधिकारी केशव प्रसाद ने बताया कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। इस्लामपुर प्रखण्ड के शिक्षा पदाधिकारी को जांच का जिम्मा दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का पता चल सकेगा।