ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
11-Dec-2025 04:27 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Accident News: मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में गुरुवार की सुबह एक भयावह हादसा हुआ जब बीएमपी-6 के पास एक पिकअप पलट गई। पिकअप पर ईंट लेने जा रहे पांच बच्चे सवार थे, जो वाहन के नीचे दब गए। मौके पर ही एक बच्चे की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग सड़क जाम कर हंगामा करने लगे और पुलिस से भिड़ गए। हाथापाई तक हो गई, लेकिन काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया गया। घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक किशोर की पहचान कोठिया गांव निवासी राज कुमार राम के 13 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि बच्चे कोठिया गांव से सीएनजी पिकअप वैन में बैठकर ईंट ढोने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद पिकअप का चालक फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ की और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।
मिठनपुरा थाना प्रभारी संतोष कुमार पंकज ने बताया कि यह हादसा वाहन की ओवर स्पीड और अनियंत्रित होने के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है और घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।