बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी? अब इन लोगों को इलाज के लिए नहीं जाना होगा रांची! हर जिले में जल्द शुरू होगा इस बीमारी का इलाज; सरकार ने लिया फैसला Bihar mutation scam : सरकारी जमीन गायब करने का खेल? सुपौल के CO पर FIR, जांच में चौंकाने वाले खुलासे Nitish Kumar : JDU अध्यक्ष रहेंगे CM नीतीश, आज होगी औपचारिक घोषणा; पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह Bihar crime news ; मुजफ्फरपुर में बवाल का VIDEO वायरल! पथराव के बाद 11 पर केस; घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप BIHAR NEWS : शिवहर डीडीसी ब्रजेश कुमार के ठिकानों पर SVU की बड़ी रेड, मोतिहारी-पटना में एक साथ कार्रवाई; आय से अधिक संपत्ति का आरोप Bihar News : “18 लाख महिलाओं के 10-10 हजार अटके! ‘महिला रोजगार योजना’ में फंसा पेच; जानिए क्या है वजह
30-Mar-2025 03:18 PM
By First Bihar
Bihar News : मुजफ्फरपुर से एक मजेदार खबर सामने आ रही है, जहाँ MVI (Motor Vehicle Inspector) बनकर NH पर लोगों से अवैध वसूली करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ इसका ड्राइवर भी गिरफ्तार हुआ है, और साथ ही इस फर्जी इंस्पेक्टर की कार भी जब्त कर ली गई है. इलाके के लोग इससे काफी समय से परेशान चल रहे थे.
यह मामला कांटी थाना क्षेत्र का बताया जाता है. अब थाने ले जाकर इन दोनों से पूछताछ की जा रही है. दरअसल, कांटी पुलिस को लगातार इस बात की शिकायत आ रही थी कि NH पर किसी MVI द्वारा अवैध वसूली की जा रही है. शनिवार की रात करीब 2 बजे पुलिस को यह सूचना मिली कि दरभंगा मोड़ के पास किसी MVI द्वारा फिर से अवैध वसूली की जा रही है.
सूचना मिलते ही कांटी थानाध्यक्ष ने एक गश्ती गाड़ी को मौके पर जांच के लिए भेजा, वहां एक पिकअप को रोक कर रखा गया था. वहां मौजूद दो लोगों में से एक खुद को MVI बता रहा था, जबकि उसके साथ एक शख्स और था जो उसका ड्राइवर था. उनके साथ कोई पुलिस कर्मी नहीं था, जिसकी वजह से गश्ती कर रहे थाना के लोगों का शक और भी गहरा हो गया. वहां मौजूद पिकअप ड्राइवर ने भी बताया कि हम लोगों के पास सारे पेपर हैं फिर भी हम लोगों को परेशान किया जा रहा है और पैसे देने को बाध्य किया जा रहा.
जिसके बाद दोनों आरोपियों को को थाने लेकर जाया गया. वहाँ थाना अध्यक्ष रामनाथ प्रसाद ने जब दोनों से अच्छे से कड़ाई दिखाते हुए पूछताछ की, तब शख्स ने कबूला की वो नकली MVI है. आरोपी नकली MVI की पहचान छपरा जिले के रिविलगंज के रहने वाले राज कुमार प्रसाद के रूप में हुई है. उसके पिता का नाम राम भजन प्रसाद है. वहीं उसके ड्राइवर का नाम मो. शमीम आलम है जो छपरा टाउन का ही निवासी है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है .