हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
20-Oct-2021 07:02 AM
By PRABHAT SHANKAR
MUZAFFARPUR : बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले से जहां सरैया थाना इलाके के एक गांव रुपौली में श्राद्ध भोज खाने के बाद लगभग दो दर्जन बच्चे बीमार हो गए हैं। फूड प्वाइजनिंग के बाद बीमार बच्चों का इलाज सरैया सीएचसी और मुजफ्फरपुर के निजी नर्सिंग होम में कराया जा रहा है। इस दौरान एक बच्चे की मौत निजी नर्सिंग होम में हो गई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है।
घटना के बारे में मिली पूरी जानकारी के मुताबिक रूपौली गांव के गणेश महतो की पत्नी का पिछले दिनों निधन हो गया था। अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद श्राद्ध क्रिया के दौरान उन्होंने भोज का आयोजन किया और बच्चों ने इसी दौरान खाना खाया था। खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत अचानक से बिगड़ने लगी। सरैया सीएचसी में 19 बच्चे फिलहाल एडमिट है जबकि 5 को सदर अस्पताल रेफर किया गया। कुछ बच्चों के परिजन उन्हें लेकर मुजफ्फरपुर के निजी नर्सिंग होम में गए हैं। इस दौरान जो खबर आई है उसके मुताबिक निशांत कुमार नाम के एक बच्चे की मौत मुजफ्फरपुर के एक नर्सिंग होम में हो गई है।
घटना के बाद से प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम सीएचसी में कैंप कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद से लगातार जलजमाव है, इसकी वजह से भी लोगों को परेशानी हुई है। जबकि सिविल सर्जन इस पूरे मामले को फूड प्वाइजनिंग बता रहे हैं। सिविल सर्जन विनय शर्मा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चों के इलाज का जायजा लिया है।