हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
09-May-2020 01:43 PM
MUZAFFARPUR :मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। क्वारेंटीन सेंटर में हंगामा हुआ है। खाना और व्यवस्था से नाराज मजदूरों ने हंगामा किया है।इस दौरान मजदूरों ने एसएच-74 को जाम कर दिया। इस दौरान मजदूरों ने वहां मौजूद सीओ-बीडीओ को जमकर खरी-खोटी सुनायी।
क्वारेंटीन सेंटर में कुव्यवस्था के नाम पर हंगामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है।जहां कल गायघाट प्रखंड में कोरंटीन सेंटर में श्रमिकों ने हंगामा किया वहीं आज जिले के पारू प्रखंड के मोती छपड़ा मिडिल स्कूल क्वारेंटीन सेंटर पर हंगामा हुआ।
क्वारेंटीन सेंटर में मजदूरों ने अच्छा खाना नहीं मिलने का आरोप लगाया है। साथ ही मजदूरों ने क्वारेंटीन सेंटर के अंदर कुव्यवस्था का भी आरोप लगाया। आक्रोशित मजदूरों ने सीओ के खिलाफ SH 74 को जाम कर दिया।मजदूरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की व मौके पर पहुंचे सीओ-बीडीओ को खरी खोटी सुनाई।श्रमिकों का कहना है कोरोना से नहीं सरकार की कुव्यवस्था से हम मर जायेंगे।