ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस

Home / bihar / शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण, पीड़िता ने थाने में...

शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

मुजफ्फरपुर में फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदल गई, लेकिन युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का पांच साल तक यौन शोषण किया और गहने ठग लिए। पीड़िता ने सिकंदरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, पुलिस जांच में जुटी है।

21-Nov-2025 10:29 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ पांच वर्षों तक कथित तौर पर यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मारपीट और गहने ठगने का भी आरोप लगाया है। सोनम कुमारी नाम की पीड़िता ने आरोपी राजू सहनी उर्फ राधे के खिलाफ सिकंदरपुर थाने में लिखित आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई है।


फेसबुक पर हुई दोस्ती 

पीड़िता सोनम कुमारी ने बताया कि करीब चार–पांच वर्ष पहले आरोपी राजू सहनी (निवासी अखाड़ाघाट रोड) ने फेसबुक के माध्यम से उससे संपर्क साधा। बातचीत बढ़ी और प्रेमजाल में फंसाकर उसने मोबाइल नंबर हासिल किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर बालूघाट रोड स्थित एक कमरे में पति-पत्नी की तरह रहने लगा। इस दौरान आरोपी ने कई वर्षों तक उसका लगातार यौन शोषण किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे होटल आस्था सहित कई अन्य जगहों पर भी ले जाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।


शादी की बात पर ठगे गहने और की मारपीट

पीड़िता ने बताया कि जब भी वह शादी के लिए दबाव डालती, आरोपी हमेशा बहाने बनाकर टाल देता था। इसी दौरान उसने पीड़िता के सोने के झुमके, गले की चेन और दो अंगूठियां जिसकी कुल कीमत 1 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है जिसे ठग लिया। आरोप है कि अंतिम बार 10 नवंबर 2025 को शादी की बात करने पर आरोपी ने अपने घर बुलाकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की, शादी से साफ इनकार कर दिया और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।


दूसरी शादी की भनक लगने पर पहुंची पुलिस के पास

पीड़िता को जब 4 अगस्त 2025 को पता चला कि आरोपी किसी दूसरी जगह शादी करने की तैयारी कर रहा है, तो उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस के साथ आरोपी के घर पहुंची। उस समय राजू सहनी ने सबके सामने शादी का वादा किया, लेकिन अगले ही दिन अपने दोस्त के नंबर से मैसेज कर शादी से इनकार कर दिया और दूसरी लड़की के साथ तस्वीर भेज दी। पीड़िता के आवेदन के आधार पर सिकंदरपुर थानाध्यक्ष दुखी कुमार महतो ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो चुका है। पुलिस टीम जांच-पड़ताल में जुट गई है और मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।