छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
02-Jan-2026 04:17 PM
By MANOJ KUMAR
Bihar News: नए साल 2026 के आगाज़ पर जहां पूरा देश खुशियां मना रहा था, वहीं मुजफ्फरपुर के सरैया में तेज़ रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। सरैया थाना क्षेत्र के एनएच 722 (रेवा रोड) पर गोपीनाथपुर दोकरा चौक के समीप एक अनियंत्रित बुलेट ने सड़क किनारे खड़े एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। यह पूरी घटना पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे देख किसी की भी रूह कांप जाए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब दोकरा गांव निवासी 65 वर्षीय गोवर्धन ठाकुर अपने घर के पास स्थित बथान में गाय को चारा देने के लिए सड़क के किनारे खड़े थे। तभी मुजफ्फरपुर की ओर से सरैया की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार बुलेट सवार ने आगे चल रही एक बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। ओवरटेक करने के चक्कर में बुलेट चालक ने अपना संतुलन खो दिया और किनारे खड़े गोवर्धन ठाकुर को सीधी टक्कर मार दी। चश्मदीदों का कहना है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग कई फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरे और बुलेट उन्हें घसीटते हुए आगे ले गई।
इस सड़क हादसे में बुजुर्ग गोवर्धन ठाकुर और बुलेट चालक आयुष कुमार जो स्वर्ण व्यवसाई है, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर के कारण बुजुर्ग के पैर की हड्डी टूटकर जांघ में धंस गई है और सिर में गहरी चोट आई है। घटना के बाद मौके पर मौजूद रमेश कुमार और सुजय सहित स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), सरैया पहुँचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें SKMCH मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। हालांकि, बेहतर इलाज की उम्मीद में परिजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले गए हैं, जहाँ दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे तेज रफ्तार बुलेट ने चंद सेकंड में बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि त्योहारों के दौरान युवा अक्सर सड़कों पर हुड़दंग करते हैं और तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिसका खामियाजा निर्दोष लोगों को भुगतना पड़ता है।
सरैया पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा की महत्ता और त्योहारों के दौरान पुलिसिया गश्त की आवश्यकता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।