बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी
14-Feb-2025 09:10 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 4 अलग-अलग घटनाओं में एक नई नवेली दुल्हन, एक शादीशुदा महिला और 2 युवती रहस्यमय तरीके से गायब हो गई है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। परिवार वालों ने स्थानीय युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया है।
पहली घटना मुजफ्फरपुर के जजुआर थाना क्षेत्र की है, जहां एक गांव से इंटर की परीक्षा देने शहर आयी नयी नवेली दुल्हन गायब हो गयी है। इस संबंध में उसके ससुर ने अहियापुर थाने में अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें उन्होंनेअपने गांव के ही एक युवक पर गलत नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया है। ससुर का कहना है कि आरोपी उसकी बहू को पहले भी परेशान करता था। थाने में दर्ज प्राथमिकी में गायब दुल्हन के ससुर ने बताया है कि उसकी बहू की इंटर परीक्षा का सेंटर अहियापुर के शेखपुर स्थित एक हाइस्कूल में पड़ा था। वे लोग अखाड़ाघाट रोड में किराये पर कमरा लेकर रहते थे। 11 फरवरी को उसकी बहू अचानक लापता हो गयी, उसका मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ है।
वहीं दूसरी घटना मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र की है, जहां एक गांव से महिला 85 हजार नकदी और सोना- चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई है। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब पत्नी का कुछ सुराग नहीं मिला तो पति ने थाने में गांव के ही एक युवक पर शादी करने के नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। वहीं मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना के चर्च रोड से डॉक्टर को दिखाने निकली 30 साल की युवती रहस्यमयी ढंग से गायब हो गयी है। गायब युवती के भाई ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। वहीं मिठनपुरा के रामबाग रोड से 17 साल की छात्रा भी गायब हो गयी है। उसकी मां ने वैशाली के एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।