बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
27-Aug-2025 03:50 PM
By First Bihar
Road Accident: बिहार के मुंगेर में रील बनाने के चक्कर में बाइक सवार दो दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बरियारपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज नेशनल हाईवे 80 पर तब हुआ जब बाइक तेज रफ्तार में एक खड़ी बस से टकरा गई। घटना स्थल पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया।
मृतकों की पहचान कुमारपुर निवासी शुभम और आनंद कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक सोनू कुमार को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। तीनों दोस्त दसवीं कक्षा के छात्र थे और रील व वीडियो बनाने के लिए बाइक पर सवार होकर सुल्तानगंज की ओर जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, रील बनाने के दौरान बाइक सवारों की नजर कहीं और चली गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर कल्याणपुर फुलकिया के पास खड़ी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार शुभम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल आनंद को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद मृतक आनंद के मामा धनराज ने बताया कि तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे और अचानक यह हादसा हो गया। वहीं, मुंगेर एसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन युवा इसका पालन नहीं कर रहे हैं और इस वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनें, वाहन को ओवरस्पीड न चलाएं, ट्रिपल सवारी न करें और वाहन चलाते वक्त मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। सड़क सुरक्षा की ये बातें युवाओं के लिए जीवन रक्षक साबित हो सकती हैं।
मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...