सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
13-Apr-2025 07:55 PM
By First Bihar
Bihar News: मुंगेर मे बीती रात आकाशीय बिजली ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। तेज आंधी तूफान के बीच गांव के बाजार से घर लौट रहे व्यक्ति की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
दरअसल, मुंगेर में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिलाज बदल गया है। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई है। ताजा घटना बीती देर रात आए भयंकर आंधी तूफान और बरसात के बाद आज तबाही का मंजर देखने को मिला।
एक ओर कई घरों के छत उड़ गए और पेड़ गिर गए। पर सबसे दर्दनाक हादसा उस दौरान हुआ जब हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के मधुवन दरियापुर निवासी 39 वर्षीय विशन मांझी बीती रात आंधी तूफान के बीच दरियापुर बाजार से जब वे अपने घर लौट रहे थे तभी रास्ते में वे आकाशीय बिजली के चपेट में आ गए और उसकी मौत हो गई।
मृतक अपने परिवार का कमाने वाला एक मात्र सदस्य था और वह अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद अब घर में चीख पुकार मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है। उधर, परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।