AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त जहर, आग और साजिश का खौफनाक खेल! मुजफ्फरपुर में पति की रहस्यमयी मौत, पत्नी पर हत्या की सनसनीखेज साजिश का आरोप Bihar land reform : अब नहीं लटकेगा जमीन का काम! जमीन विवादों पर सरकार सख्त, DCLR की बैठक में होगा कड़ा एक्शन; तय होगी जवाबदेही घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम… 33 सवालों से खुलेगा हर परिवार का पूरा ‘डेटा’, 17 अप्रैल से शुरू होगा बड़ा अभियान!
19-Feb-2026 10:38 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नयारामनगर थाना क्षेत्र के बनरघट्टा पहाड़ी पर चल रही तीन मिनीगन फैक्टरी का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से तैयार और अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ भारी मात्रा में हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया गया है।
गुप्त सूचना के आधार पर रामनगर थाना क्षेत्र के पुलिस ने बनरघट्टा पहाड़ी पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान वहां मौजूद तीन लोग भागने लगे, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव निवासी शाहवाज आलम उर्फ बिल्ला, मो. तारीख अनवर उर्फ चुन्ना और मो. मेहताब के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मौके पर तीन मिनीगन फैक्टरी संचालित हो रही थी, जहां अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। छापेमारी के दौरान तीन तैयार पिस्टल मैगजीन सहित, दो अर्धनिर्मित पिस्टल, दो अतिरिक्त मैगजीन, तीन बेस मशीन, एक हैंड ड्रिल मशीन समेत हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए गए।
डीएसपी साइबर सह प्रभारी डीएसपी सदर राकेश रंजन ने बताया कि गिरफ्तार तीनों में दो हथियार कारीगर और एक तस्कर शामिल है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यहां बने हथियार किन-किन इलाकों में सप्लाई किए जाते थे। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हथियार तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी हुई है।