Bihar E Bus Depot : बिहार में 6 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक ई-बस डिपो, 62.83 करोड़ की मंजूरी; जानिए मिलेगी क्या -क्या सुविधाएं Police Encounter : जेपी गंगा पथ पर एनकाउंटर, पुलिस की गोली से वैशाली का कुख्यात अपराधी घायल; पिस्टल बरामद Bihar road accident : NH-19 पर ट्रक-बस की भीषण टक्कर: 3 मृत, दर्जन भर घायल; बस में सवार थे 75 यात्री, चालक फरार Nitish Kumar : 76 वें वर्ष के हुए CM नीतीश कुमार; जानें बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की नौकरी छोड़ कैसे किया राजनीति में एंट्री; इस छवि के पीछे का राज जानें PUSU में अध्यक्ष पद पर पहली बार NSUI का कब्ज़ा, एक पद पर महिलाओं ने मारी बाजी; सेंट्रल पैनल में बराबरी का टक्कर Bihar weather : बिहार में फरवरी के अंतिम दिनों में बढ़ती गर्मी: मौसम में बदलाव से बढ़ा स्वास्थ्य खतरा छपरा में शराब छापेमारी के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला हमला, दो चौकीदार घायल तेज प्रताप यादव की JJD लड़ेगी बिहार विधान परिषद चुनाव, नवंबर में खाली होंगी 8 सीटें होली में नहीं बजेगा डीजे: अश्लील गाना बजाने वालों की भी खैर नहीं बिहार कृषि ऐप से अब घर बैठे होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन, खाद और फसल सलाह बस एक क्लिक में
14-Jan-2026 10:41 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर जिले में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। असरगंज थाना पुलिस ने विशनपुर गांव में छापेमारी कर हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी मो. तनवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया पिस्टल भी बरामद किया है। वहीं इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि हाल ही में सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दो युवक हथियार लहराते और फायरिंग करते नजर आ रहे थे।
वीडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक विशेष जांच टीम का गठन किया। जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रहे दोनों युवक असरगंज थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के रहने वाले हैं, जिनमें एक का नाम मो. तनवीर है। मुंगेर एसपी ने बताया कि 8 जनवरी की रात मो. तनवीर के सगे भाई शाहिद की शादी थी। इसी शादी समारोह के दौरान आरोपी तनवीर और उसका साथी राजू अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग कर रहे थे। और उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था ।
जिसमें साफ देखा जा सकता था कि कैसे शादी समारोह में हर्ष फायरिंग किया जा रहा है । जिसके बाद मामले को लेकर असरगंज थाना में पुलिस के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर मो. तनवीर को गिरफ्तार कर लिया।।उसके पास से वह पिस्टल भी बरामद कर ली गई है, जिससे हर्ष फायरिंग की गई थी। एसपी का कहना है कि फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं साथ में एसपी ने लोगों से अपील की कि किसी भी समारोह में हर्ष फायरिंग करना अपराध है इससे कोई अनहोनी भी हो सकती है । और हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस मुख्यालय का बहुत ही सख्त दिशा निर्देश प्राप्त है ।
मुंगेर से इम्मतियाज की रिपोर्ट