ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / munger-news / Bird Flu in Bihar: बिहार के इस जिले में बर्ड फ्लू की दस्तक...

Bird Flu in Bihar: बिहार के इस जिले में बर्ड फ्लू की दस्तक से हड़कंप, पटना से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की स्पेशल टीम

27-Mar-2025 10:19 AM

By First Bihar

Bird Flu in Bihar: राजधानी पटना समेत बिहार के अन्य जिलों में बर्ड फ्लू की दस्तक से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित जिलों में सैंपल कलेक्ट कर रही हैं और तमाम तरह के एहतियात बरते जा रहे हैं। इसी बीच मुंगेर में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पटना से जांच टीम पहुंची और सैंपल कलेक्ट कर उसे जांच के लिए लैब में भेज दिया है।


दरअसल, मुंगेर के तेघड़ा गांव में मृत कौवे के सैंपल की जांच रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई थी। भोपाल लैब में जांच के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि होने पर रिपोर्ट आने के बाद मंगलवार से ही पशुपालन विभाग सतर्क हो गई है और जिला पशुपालन विभाग की पांच सदस्यीय टीम गांव पहुंची थी और प्रभावित इलाके में छिड़काव कल से ही किया जा रहा है। 


पटना से राज्यस्तरीय 5 सदस्यीय टीम तेघड़ा गांव के उक्त बगीचा पहुंची है। टीम में विभाग के दो वैज्ञानिक विशेषज्ञ और उसके साथ तीन स्टाफ और जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ० कमलदेव यादव अपनी टीम के साथ तेघड़ा गांव के बगीचा पहुंच कर जांच शुरू कर दिया। 


पटना से आई वैज्ञानिक टीम में पशु स्वास्थ्य विभाग एवं उत्पादन संस्थान बिहार पटना के डॉ. ज्ञानवेंद्र कुमार वर्मा और शोध पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार शामिल थे। इनके साथ तीन अन्य विभागीय लोग भी थे। आसपास अन्य बगीचा में भी राज्यस्तरीय टीम पहुंच कर जायजा लिया, ओर छिड़काव किया है। वही मंगलवार से ही टीम लगातार गांव में छिड़काव कर रही है।


जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर कमलदेव ने बताया कि पटना से आई पांच सदस्य राज्यस्तरीय टीम टीम ने बुधवार को तेघड़ा गांव पहुंचकर आसपास के इलाकों का जायजा लिया है। अलग बगल बागीचा में भी छिड़काव करवाया गया है। यहां से कौआ का सैंपल लिया गया था जो पॉजिटिव आया है। ओर पोल्ट्री का भी सैंपल लिया गया था जो निगेटिव है। 


उन्होंने कहा कि घबराने की बात नहीं है लेकिन सतर्कता जरूरी है। फॉगिंग लगातार निरंतर चलता रहेगा, जब तक यह सुनिश्चित नहीं हो जाए कि यहां इस तरह कि समस्या नहीं है। लगातार सप्ताह में एक दिन जिला की टीम विजिट किया करेगी। किसी भी नागरिक, पशुपालक, ग्रामीण को पैनिक नहीं होना है। पोल्ट्री में निगेटिव आया है सिर्फ कौवा में यह पोजिटिव आया है, पैनिक नहीं होना है।