ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / munger-news / Bihar News: इन रेलवे स्टेशनों की कायापलट करने की तैयारी, 2 अतिरिक्त प्लेटफॉर्म,...

Bihar News: इन रेलवे स्टेशनों की कायापलट करने की तैयारी, 2 अतिरिक्त प्लेटफॉर्म, महानगरों के लिए हाई स्पीड ट्रेनें.. और भी बहुत कुछ

Bihar News: मुंगेर-जमालपुर में बनेंगे दो नए प्लेटफार्म, बढ़ेगी ट्रेन की रफ्तार। मालदा रेलमंडल में सबसे बड़ा रेल कोचिंग और गुड्स यार्ड जमालपुर में पहले से बन रहा।

18-May-2025 11:54 AM

By First Bihar

Bihar News: जल्दी ही मुंगेर और जमालपुर स्टेशन की तस्वीर बदलने वाली है। यहाँ आने वाले समय में 2 अतिरिक्त प्लेटफॉर्म के अलावा यात्रियों के लिए कई अन्य शानदार सुविधाएं उपलब्ध होंगी। हाल ही में डीआरएम यतीश कुमार जमालपुर रेल स्टेशन पहुंचे थे। रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति देखी।


उन्होंने कहा कि जमालपुर मालदा रेलमंडल का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। यहां कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। सभी कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। डीआरएम ने बताया कि स्टेशन पर दो अतिरिक्त प्लेटफार्म बनाने की योजना है। इसके लिए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। जल्द ही प्लेटफार्म निर्माण का कार्य शुरू होगा।


उन्होंने यह भी कहा कि भागलपुर के बाद मालदा रेलमंडल में सबसे बड़ा रेल कोचिंग और गुड्स यार्ड जमालपुर में बन रहा है। यह यार्ड काली पहाड़ी की तराई में बन रहा है। जिसकी लागत 15.38 करोड़ रुपये है। डीआरएम ने कहा कि जल्द ही जमालपुर से कई महानगरों के लिए नई ट्रेनें भी शुरू की जाएंगी।


ये ट्रेनें हाईस्पीड से चलेंगी। फिलहाल रेलखंड पर ट्रेनों की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटा है। आने वाले समय में यह बढ़कर 130 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि मालदा टाउन से किउल तक तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने का काम भी प्रगति पर है। सर्वे पूरा हो चुका है। डीपीआर बनते ही काम शुरू करवा दिया जाएगा।


मो. इम्तियाज़ की रिपोर्ट