सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
20-Apr-2025 02:30 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले के नया रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भागीचक गांव मे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान पत्थरबाजी और फायरिंग की भी घटना हो रहीं थी। इसी झगड़े को देखने 35 वर्षीय युवक कुंदन कुमार, पिता नवीन मंडल घर से बाहर निकल अपने दरवाजे के पास खड़े थे कि तभी सामने हो रहे पथराव और गोलीबारी में अचानक एक गोली इस युवक के सीने की बाईं तरफ लगी.
जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया. जहां, युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस मामले में घायल ने बताया कि वह दरवाजे पर खड़ा हो झगड़ा देख रहा था कि तभी उसे गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। जानकारी के अनुसार भागीचक में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर पथराव की घटना चल रही थी। उसी दौरान गोली चली और एक गोली उक्त युवक को लगी। वहीं, डॉक्टर ने बताया कि गोली सीने में लगी है, स्थिति गंभीर है।
बताते चलें कि आए दिन अक्सर इस तरह के विवाद कहीं न कहीं से सामने आती ही रहती हैं. इस दौरान यह देखा जाता है कि लोग ऐसी चीजों को देखने के लिए तुरंत भीड़ लगा देते हैं. मानो यह कोई मनोरंजन की बात हो. ऐसे में लोगों को इस घटना से सीख लेनी चाहिए कि वे ऐसे माहौल से दूर ही रहें तो बेहतर है. उदाहरण के लिए इस युवक को ही देख लिया जाए. अगर यह इस घटना से दूरी बनाकर रखते तो शायद आज इस तरह से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
इम्तियाज खान की रिपोर्ट