सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
31-Mar-2025 02:25 PM
By First Bihar
Bihar News : बिहार के मुंगेर से हैरान करने वाली घटना निकलकर सामने आ रही है. जहाँ एक बैंक में लूट का आरोपी हरियाणा पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. वर्ष 2023 में हरियाणा के अंबाला स्थित कोऑपरेटिव बैंक में करोड़ों की लूट हुई थी. इसके तार बाद में जाकर मुंगेर से जुड़ी. मामले में कई गिरफ्तारियां हुईं. यहाँ तक कि जमीन के अंदर गड़े सोने भी बरामद कर लिए गए.
इसी सिलसिले में मुंगेर का यह आरोपी मिथुन बिंद भी गिरफ्तार हुआ था. जिसे रिमांड पर लेकर हाल ही में हरियाणा पुलिस मुंगेर पहुंची थी. लेकिन यह शातिर अब पुलिस को सफलतापूर्वक चकमा देकर फरार हो चुका है. मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र स्थित लदौआ मोड़ के पास एक होटल में हरियाणा पुलिस और मिथुन ठहरे हुए थे. जहाँ शौचालय करने के बहाने बिंद वेंटिलेटर से फरार हो गया. घटना रविवार रात की बताई जाती है.
बताते चलें कि जैसे ही पुलिसवालों को मिथुन के फरार होने का आभास हुआ उनके होश उड़ गए. बाद में जाकर असरगंज थाना पुलिस ने इसे लेकर प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. ज्ञात हो कि 2023 में इस आरोपी ने बैंक का लॉकर काट क़र लगभग 8 से 10 करोड़ का सोना गायब किया था.
इस लूट में इसके कई साथी और भी थे जो गिरफ्तार किए जा चुके हैं. कइयों की तो संपत्ति भी जब्त की गई थी. मिथुन इस लूट कांड में मुख्य अभियुक्त था. जिसके ऊपर ईनाम भी रखा गया था. पकड़ में तो यह आया लेकिन अब फिर से इसके फरार होने की खबर ने इलाके में हड़कंप मचाकर रख दिया है.