Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि
08-Mar-2025 12:56 PM
By First Bihar
Bihar News : मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के तेघड़ा गांव में पिछले कुछ दिनों में देखते ही देखते एक दर्जन से अधिक कौवे मर चुके हैं, कौवों की मरने की खबर फैलते ही ग्रामीण बर्ड फ्लू रोग के फैलने की आशंका से दहशत में आ गए हैं, तेघड़ा गांव के कई जगहों पर बगीचों में दर्जन भर कौवे मरे पाए गए हैं। जब लोगों ने कई स्थानों पर मरे हुए कौवों को देखा तो इस विषय पर तरह-तरह की चर्चाएँ होने लगी हैं। जिससे स्थानीय लोग सहमे हुए हैं।
इस मामले में ग्रामीण बिट्टू कुमार ने बताया है कि “गांव के तेघड़ा स्कूल के समीप के बगीचे एवं आसपास की जगहों पर कौवे आसमान से अचानक नीचे गिर पड़ते हैं और छटपटाते रहते हैं जिसके बाद बहुत ही कम समय में स्वत: उन कौवों की मौत हो जा रही है। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष तेघड़ा गांव के एक बगीचे में बर्ड फ्लू के कारण कई कौवों की मौत हो गई थी।
इस मामले में खड़गपुर पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने बगीचे में पहुंचकर जांच की। वहीं हवेली खड़गपुर के पशु चिकित्सा पदाधिकारी अंजार कुरैशी ने बताया है कि “तेघड़ा गांव पहुंचकर बगीचे के मालिक से बात की गई, बगीचे में बहुत ज्यादा गंदगी रहती है. पिछली बार भी इस तरह का मामला सामने आया था. वहीं आसपास फसल और बगीचे में कीट नाशक का छिड़काव भी हुआ है, हो सकता है कि इस वजह से ही कौवों की मौत हो रही हो।
वहीं जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ कमलदेव ने बताया है कि “खड़गपुर के पशु चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे तेघड़ा गांव में घटनास्थल पर पहुंचकर मृत कौवों के सैंपल को कोल्ड चेन मेनटेन करते हुए जांच के लिए लेबोरेट्री में भेजा जाय. साथ ही ग्रामीणों से यह अपील किया गया है कि मृत कौवों को 2 से 3 फिट गड्ढा कर एवं चूना डालकर ढक दिया जाय, ताकि कोई बीमारी न फैले”. साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से ना घबराने की अपील की है.