मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
27-Mar-2025 11:38 AM
By First Bihar
Bihar News : मुंगेर मे कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू गंगानगर मोहल्ले में होमगार्ड जवान 55 वर्षीय अनिल यादव का शव संदेहास्पद स्थिति में पुलिस ने बरामद किया। मृतक के गले में गमछा बांधे रहने के कारण मोहल्ले के लोग जहां इसे आत्महत्या बता रहे हैं, वहीं, मृतक के गले पर जमा खून का धब्बा हत्या की ओर इशारा कर रहा है। मृतक अपने घर में अकेले ही रह रहे थे। जिनका मोबाइल पिछले दो दिनों से नहीं लग रहा था। पड़ोस में रहने वाली बहन को जानकारी मिलने पर बुधवार की शाम वह उसके घर पहुंची तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था।
मोबाइल का रिंग बजने और फोन रिसीव नहीं होने के बाद शंका होने पर परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो अनिल यादव को जमीन पर मृत अवस्था में देखा। इसके बाद कोतवाली थाना को सूचना दी गई. कोतवाली थाना पुलिस एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कई साक्ष्यों को एकत्रित किया और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
कोतवाली थाना अध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मृतक की बहन ने बताया कि मृतक की वाइफ बाहर थी, इस कारण वह खाना खाने हमारे घर रोज आते थे पर दो दिन से नहीं आए। जिसके बाद बुधवार की शाम को उनके घर पहुंच दरवाजा तोड़ कर देखा तो उन्हें मृत पाया। हो न हो किसी ने उनकी हत्या कर दी है.
फिलहाल पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है और उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह मामला खुल सकेगा कि वाकई में उनकी हत्या हुई है या फिर यह एक आत्महत्या थी. बताते चलें कि इस घटना के बाद होमगार्ड जवान के घर में मातम पसर गया है और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Md. Imtiyaz Khan की रिपोर्ट