छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
21-Dec-2019 11:50 AM
By saif ali
MUNGER: नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ पूरे बिहार में प्रदर्शन हो रहा है. मुंगेर में आरजेडी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर हंगामा और प्रदर्शन कर रहे हैं. बेकाबू कार्यकर्ताओं ने मुंगेर के सरकारी बस स्टैंड में खड़ी तीन गाड़ियों में तोड़फोड़ की है.
आरजेडी के विधायक विजय कुमार, जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव समेत पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मुंगेर रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन का चक्का जाम कर दिया. कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोक दी. हाथों में बैनर-पोस्टर लिये कार्यकर्ता शहर में हंगामा कर रहे हैं.
वहीं उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है. भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने मुकम्मल तैयारी की है. एसपी, एसडीओ के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी भीड़ को कंट्रोल कर रहे हैं. वहीं बिहार बंद से आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है.