BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
23-Mar-2026 10:28 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में एक किसान की बेटी ने इंटरमीडिएट 2026 परीक्षा में इतिहास रच दिया है। खुशी पांडेय ने 93.60 प्रतिशत अंक लाकर पूरे जिले में ओवरऑल टॉप किया है। खास बात यह है कि इस साल टॉप-10 में लड़कियों का दबदबा देखने को मिला है।
मुंगेर जिले के बासुदेवपुर की रहने वाले पिता सचिदानंद पांडेय और माता मीना देवी की पांच बच्चों में सबसे छोटी बेटी खुशी पांडेय ने कला संकाय में 93.60 प्रतिशत अंक हासिल कर ओवरऑल जिला टॉपर बनी है। इस साल इंटर रिजल्ट में जिले के टॉप-10 में 7 स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है। विज्ञान संकाय में साक्षी कुमारी और वाणिज्य में पंकज कुमार ने भी पहला स्थान हासिल किया है।
साधारण किसान परिवार से आने वाली खुशी ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। खुशी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मानव भारतीय नेशनल स्कूल बासुदेवपुर से की, जबकि मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई चंद्रशेखर बालिका +2 विद्यालय बासुदेवपुर से पूरी की। तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी खुशी के पिता किसान हैं और मां गृहिणी हैं।
सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने उसकी पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया। खुशी पांडेय ने बताया कि मैं आगे चलकर संस्कृत की शिक्षक बनना चाहती हूं। हमारे स्कूल में संस्कृत शिक्षक नहीं थे, इसलिए मैंने ठान लिया कि मैं खुद शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाऊंगी।
खुशी पांडेय की यह सफलता ना सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे मुंगेर जिले के लिए गर्व की बात है। पिता सचिदानंद पांडेय और भाई अंकित ने बताया कि खुशी बचपन से ही पढ़ने में काफी तेज है। बिहार दिवस में भाग लेने वह पटना भी गई थी । उनका बस यही चाह है कि उनके सभी बच्चे शिक्षित हो जाए । किसानी करके वे अपने सभी बच्चों को शिक्षित कर रहे है।