ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / bihar / बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल...

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

मुंगेर के टेटिया बंबर में महाने नदी पर बना पुल गंभीर खतरे में है, जहां दो पिलर हवा में झूल रहे हैं। रोजाना हजारों लोग इस पुल से गुजर रहे हैं, लेकिन प्रशासन अब तक बेखबर है।

02-Apr-2026 02:18 PM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक पुल के दो पिलर हवा में झूलते नजर आ रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हैरानी की बात यह है कि इस खतरनाक स्थिति के बावजूद हर दिन हजारों लोग इस पुल से गुजर रहे हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। 


यह तस्वीर तारापुर विधानसभा क्षेत्र का है, जो राज्य के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी का इलाका माना जाता है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यह पुल मुंगेर जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर टेटिया बंबर प्रखंड के कटियारी पंचायत में महाने नदी पर बना हुआ है।


 ऊपर से पुल की सड़क भले ही ठीक-ठाक दिखती हो, लेकिन नीचे का दृश्य बेहद डरावना है। पुल के दो पिलरों के नीचे की मिट्टी और बालू नदी के बहाव में बह चुकी है, जिससे पिलरों का बड़ा हिस्सा हवा में लटका हुआ है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि पूरे पुल का भार अब कमजोर पिलरों पर टिका है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं की गई, तो पुल कभी भी गिर सकता है।


इस पुल से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन और एक हजार से अधिक लोग गुजरते हैं। यह पुल पतघाघर-जमुआ मार्ग को जोड़ता है और करीब 12 से अधिक गांवों की जीवनरेखा बना हुआ है। यदि यह पुल टूटता है, तो पतघाघर, खपरा, पौड़िया, सुपोल जमुआ, गोनय, सराय और चांदपुर सहित कई गांवों का संपर्क पूरी तरह से टूट जाएगा। 


स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। पिछले कई महीनों से इसकी यही स्थिति बनी हुई है। लोगों ने कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या हजारों लोगों की जान जोखिम में डालकर जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं? अब देखना यह है कि इस खबर के बाद प्रशासन जागता है या फिर किसी अनहोनी का इंतजार किया जाएगा।news image

news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image

मुंगेर से इम्तियाज खान की खास रिपोर्ट