ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
07-Oct-2020 02:46 PM
PATNA : महागठबंधन में ज्यादा सीटों के साथ-साथ डिप्टी सीएम का पद मांगने वाले मुकेश सहनी एनडीए में एंट्री के साथ ही सुर बदलते नजर आए हैं. मुकेश सहनी को बीजेपी ने 11 विधानसभा की सीटें और एक विधान परिषद की सीट देने का फैसला किया है लेकिन सहनी अब डिप्टी सीएम पद की दावेदारी से पीछे हट गए हैं. तेजस्वी यादव के सामने मुकेश सहनी ने डिप्टी सीएम पद की मांग रखी थी लेकिन बीजेपी के सामने उन्होंने यह मांग नहीं रखी है.
मुकेश सहनी ने कहा है कि महागठबंधन में उनके पीठ में छुरा घोंपा गया और महागठबंधन से बाहर होने के बाद बीजेपी ने उन्हें अपनाया है. ऐसे में यहां किसी शर्त का सवाल पैदा नहीं होता है. मुकेश सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार ने एनडीए का नेतृत्व कर रहे हैं और वही मुख्यमंत्री पद के कैंडिडेट हैं. लिहाजा यहां डिप्टी सीएम के दावेदार जैसी कोई बात नहीं है.
उधर भारतीय जनता पार्टी ने आज एक बार फिर से स्पष्ट कर दिया है कि एनडीए के खिलाफ बिहार में चुनाव लड़ने वाले बीजेपी के सभी नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा. बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले पार्टी से बाहर माने जाएंगे. बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा है कि एनडीए के उम्मीदवार ही आधिकारिक उम्मीदवार हैं और बाकी अगर कोई एनडीए से बाहर जाकर चुनाव लड़ते हैं तो उनका बीजेपी से कोई संबंध नहीं है. संजय जायसवाल ने भी स्पष्ट किया कि पीएम मोदी भाजपा के स्टार प्रचारक हैं, अगर एनडीए के अलाव कोई भी उनकी तस्वीर उपयोग में लाता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.