ब्रेकिंग न्यूज़

LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Home / bihar / सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र...

सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला

वीआईपी संस्थापक मुकेश सहनी ने केंद्र सरकार की नीतियों को देश की वर्तमान आर्थिक स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने महंगाई, गैस संकट और आपूर्ति प्रभावित होने पर चिंता जताई।

23-Mar-2026 08:07 PM

By First Bihar

PATNA:पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में दिए गए संबोधन पर विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह देर से उठाया गया अच्छा कदम है। उन्होंने कहा कि यह कदम पहले ही उठाया जाना चाहिए था।  


वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने आज मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश आज इस स्थिति में फंसा है। रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसी भी हालत में युद्ध रुकना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय तनाव का सीधा असर भारत पर पड़ रहा है और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर व्यापक है। सरकार ने एलपीजी और पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए हैं और इसके कारण आम जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। सरकार की गलत विदेश नीति के कारण देश को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।  


उन्होंने कहा कि इस संकट का असर सिर्फ तेल और गैस तक सीमित नहीं है, बल्कि खाद, खाद्य पदार्थों और दवाओं की आपूर्ति श्रृंखला भी प्रभावित हो रही है। इस महंगाई का असर आम जनता पर भारी बोझ पड़ेगा। बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने साफ तौर पर कहा कि भाजपा विपक्ष को समझती ही नहीं है। आज जब स्थिति गंभीर हुई है और भाजपा के नेताओं को चुनाव की व्यस्तता से फुर्सत मिली है, तो उन्हें देश की जनता नजर आ रही है।उन्होंने कहा कि आज देश को खतरे में डाला गया है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस की किल्लत के कारण अब लकड़ी और गोइठा पर खाना बनाया जा रहा है।