हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
10-May-2020 11:17 AM
By Aryan Anand
PATNA : आरएलएसपी अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा आज काला दिवस मना रहे हैं। मुंह में काली पट्टी लगा कुशवाहा धरना पर बैठे हैं। वहीं पार्टी के नेता अपने-अपने घरों में बैठकर विरोध जता रहे हैं। आरएलएसपी ने मीडिया के क्वारेंटाइन सेंटर में जाने से रोक लगाए जाने पर बिहार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है।
आरएलएसपी प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि हमलोग बिहार सरकार की नाकामियों को लेकर काला दिवस मना रहे हैं। बिहार सरकार अपने अहंकार को छोड़कर हमारी पांच सूत्री मांगों को माने, नहीं तो हमलोगों का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। आरएलएसपी ने मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध को अविलंब वापस लेने की मांग की है। उन्होनें कहा कि बिहार में क्वारंटीन सेंटर की बदहाली की तस्वीरें पत्रकार जान जोखिम में डालकर सरकार के सामने ला रहे हैं तो सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए उनपर प्रतिबंध लगा रही है।
पार्टी ने सरकार का विरोध जताते हुए मांग की है कि बिहार से बाहर फंसे उन मजदूरों की घर वापसी के लिए तत्काल उपाय किया जाए जो घर आना चाहते हैं। जो बाहर ही दूसरे राज्यों में रहना चाहते हैं, उनके खाते में उतनी रकम डाल दी जाए जितनी रकम उनके आने और क्वारंटीन सेंटर में रखे जाने पर खर्च होता है। पार्टी ने इसके अलावा राज्य में रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही किसानों के नुकसान की भरपाई तुरंत करने को कहा है।