ब्रेकिंग न्यूज़

LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Home / bihar / गैस सिलेंडर की छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नीलम होटल में...

गैस सिलेंडर की छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नीलम होटल में आपत्तिजनक स्थिति में मिले कई युवक-युवती, 5 कमरे सील

PATNA के मोकामा में LPG गैस सिलेंडर के दुरुपयोग की जांच करने गये टीम ने नीलम होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा किया। पुलिस ने 5 कमरे सील किए और युवकों-युवतियों को हिरासत में लिया।

18-Mar-2026 05:45 PM

By First Bihar

PATNA: पटना से सटे मोकामा इलाके में LPG गैस के दुरुपयोग और कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन लगातार छापेमारी कर रही है। बाढ़ अनुमंडलाधिकारी गरिमा लोहिया और SDPO आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में नीलम होटल में छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने 5 कमरे सील किए और आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए युवकों-युवतियों को हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


बिहार के मोकामा में LPG गैस के दुरुपयोग और कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। बाढ़ अनुमंडलाधिकारी गरिमा लोहिया और SDPO आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में मोकामा के विभिन्न होटलों में छापेमारी की गई। जांच के दौरान कई होटलों में कमर्शियल गैस के बजाय घरेलू गैस का अवैध उपयोग पाया गया, जिस पर कानूनी कार्रवाई की गई।


इस क्रम में नीलम होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। होटल में आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए कई युवक और युवतियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने होटल के 5 कमरे सील कर दिए और आगे की जांच जारी रखी है। SDPO आनंद कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई LPG गैस के दुरुपयोग को रोकने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए की गई थी। प्रशासन ने कहा कि ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि गैस का काला बाजारी और अवैध प्रयोग रोका जा सके।