ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / bihar / बिहार के इस जिले में भूमि पैमाइश को लेकर विवाद, बिना जमीन नापी...

बिहार के इस जिले में भूमि पैमाइश को लेकर विवाद, बिना जमीन नापी के लौटे राजस्व विभाग के अधिकारी

बिहार में जमीन के विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आ्क्रोशित महिला ने जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की आशंका के कारण अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष बिना जमीन नापी के वहां से लौट गए।

24-Dec-2025 10:41 PM

By First Bihar

BIHAR: जमीन की नापी को लेकर बुधवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब मौके पर पहुंचे गौनाहा अंचलाधिकारी विवेक कुमार और गौनाहा थानाध्यक्ष को बिना पैमाइश किए ही लौटना पड़ा। प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ भूमि की नापी के लिए पहुंची थी, लेकिन विधि-व्यवस्था की आशंका को देखते हुए पैमाइश स्थगित कर दी गई। 


मामला बिहार के पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में मठमझरिया चौक स्थित एक भूखंड की पैमाइश से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि विवादित भूमि माली गरमजरूआ किस्म की है। इस दौरान स्थानीय महिला साबरी देवी ने प्रशासन के समक्ष दावा किया कि उक्त जमीन वर्षों पूर्व उनके ससुर के नाम से बंदोबस्त है और उसका सरकारी पट्टा भी निर्गत किया जा चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जबरन इस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।


साबरी देवी ने यह भी आरोप लगाया कि रामबालक साह द्वारा उन्हें और उनके बच्चों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे पूरा परिवार भय के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है। महिला ने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई।


वहीं, पैमाइश के दौरान एक पक्ष के घर में किसी भी पुरुष सदस्य की अनुपस्थिति को देखते हुए अंचलाधिकारी ने संभावित विवाद और कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पैमाइश की तिथि आगे बढ़ा दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अगली निर्धारित तिथि पर दोनों पक्षों की उपस्थिति में भूमि की विधिवत पैमाइश कराई जाएगी। मौके पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन का कहना है कि मामले का निष्पक्ष और कानूनी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट