ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
04-Sep-2020 06:41 AM
PATNA : कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए पटना जिला प्रशासन ने आज से सख्ती बढ़ा दी है। पटना में आज से अगले 10 दिनों तक मास्क चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। अगर आप घर से बाहर बगैर मास्क के निकल रहे हैं तो आपको जुर्माना देना पड़ेगा। पटना जिला प्रशासन की तरफ से 14 सितंबर तक यह जांच अभियान चलाया जाएगा। राजधानी में 14 टीमें जांच के काम में लगाई गई हैं। नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारियों की टीम भी मास्क चेकिंग को लेकर मुस्तैद रहेगी। जिला प्रशासन ने सभी बीडीओ सीओ और थानाध्यक्ष को इस संबंध में टास्क दिया है। एसडीओ और एसडीपीओ को अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी करने के लिए कहा गया है।
कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु पटना जिला में 4 सितंबर से 14 सितंबर तक सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश जिलाधिकारी श्री कुमार रवि ने दिया है। इसके लिए वरीय पुलिस अधीक्षक सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सभी अनुमंडल पदाधिकारी सभी थानाध्यक्ष सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सभी अंचलाधिकारी सभी कार्यपालक पदाधिकारी को विशेष अभियान चलाकर मास्क के प्रयोग को सुनिश्चित कराने तथा जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
इसके लिए पटना शहर में भी 14 टीमें सड़क पर निकलेगी तथा मास्क के प्रयोग की जांच की जाएगी। सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क के पकड़े जाने पर जुर्माना करने तथा राशि की वसूली करने का निर्देश दिया है।